Basti News: काल गणना के वैज्ञानिक आधार को बताता है संकल्प
Basti News: आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने त्रिदिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम का शुभारंभ देवयज्ञ के साथ किया। आचार्य सुरेश जोशी ने भारतीय वैदिक काल गणना के महत्व को बताया। संकल्प लेने की परंपरा को उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि यह परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की आधारशिला है।

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। आर्य समाज नई बाजार बस्ती की तरफ से चल त्रिदिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम के तीसरे दिन का शुभारंभ देवयज्ञ से हुआ। योग शिक्षिका नीलम मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रभात सत्र में राकेश पाण्डेय प्रमुख यजमान रहे। देवयज्ञ संपन्न कराते हुए आचार्य सुरेश जोशी ने भारतीय वैदिक काल गणना के महत्व पर प्रकाश डाला। आचार्य जोशी ने कहा कि यज्ञ एवं कर्मकांड से पूर्व संकल्प लेने की परंपरा अत्यंत प्राचीन और वैज्ञानिक है। संकल्प के दौरान सृष्टि संवत, मन्वंतर, युग, मास, पक्ष, तिथि, गोत्र और स्थान का उच्चारण हमें अपने गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति से जोड़ता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य
उन्होंने कहा कि यह संकल्प न केवल हमारी जड़ों की याद दिलाता है, बल्कि परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की आधारशिला भी रखता है। रुक्मिणी जोशी ने अपने प्रेरक भजनों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
तर्क एवं वितर्क
सायंकालीन सत्र को वक्ताओं ने त्रैतवाद के गूढ़ दर्शन को सहज रूप में समझाया। आर्य समाज नई बाजार के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर बल देते हुए कहा कि वैदिक विचारों का प्रसार ही जन-जन को सही और सन्मार्ग चुनने की दिशा दिखाता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आचार्य देवव्रत आर्य ने किया। इस अवसर पर आदित्यनारायण गिरी, रागिनी पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, सत्या गुप्ता, सरिता शुक्ला, सोनम गुप्ता, रूबी, शशि कला आदि उपस्थित रहीं।


