प्राथमिक शिक्षक संघ सल्टौआ के दुर्गेश बने अध्यक्ष

May 07, 2026 02:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सल्टौआ का त्रैवार्षिक अधिवेशन और सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान समारोह बुधवार को हुआ। दुर्गेश यादव को अध्यक्ष और बब्बन पांडेय को मंत्री निर्वाचित किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

प्राथमिक शिक्षक संघ सल्टौआ के दुर्गेश बने अध्यक्ष

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सल्टौआ का त्रैवार्षिक अधिवेशन और सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान समारोह बुधवार को ब्लॉक सभागार में हुआ। अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से दुर्गेश यादव को अध्यक्ष तथा बब्बन पांडेय को मंत्री निर्वाचित किया गया। अन्य पदों पर भी शिक्षकों का मनोनयन किया गया। अधिवेशन में काफी संख्या में शिक्षकों की भागीदारी रही। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।