10 जून को प्रकाशित होगी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची
Basti News - उत्तर प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए मतदाता नामावली के कार्यों की जानकारी दी। डुप्लीकेशन और कम्प्यूटरीकरण के कार्य 21 अप्रैल से 28 मई 2026 तक होंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 जून 2026 को होगा।

बस्ती, निज संवाददाता। राज्य निर्वाचन आयुक्त उत्तर प्रदेश राज प्रताप सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए निर्वाचक नामावली के कार्यवाही की जानकारी दी। इसके चलते मतदाताओं के डुप्लीकेशन व कम्प्यूटरी की कार्रवाई 21 अप्रैल 28 मई 2026, कम्प्यूटरीकरण के बाद मतदान केन्द्र, स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसपीएन का आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने आदि कार्य 29 मई से 9 जून तक किया जाएगा। इसके बाद निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिये अन्तिम प्रकाशन 10 जून 2026 को होगा। निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


