Uttar Pradesh Principals Council Protests for 14-Point Demands माध्यमिक प्रधानाचार्यों ने भरी हुंकार, दिया धरना, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsUttar Pradesh Principals Council Protests for 14-Point Demands

माध्यमिक प्रधानाचार्यों ने भरी हुंकार, दिया धरना

Basti News - उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना दिया। उन्होंने 14 सूत्रीय मांगों का पत्र सौंपा और समाधान की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होने तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीTue, 24 Dec 2024 02:57 AM
share Share
Follow Us on
माध्यमिक प्रधानाचार्यों ने भरी हुंकार, दिया धरना

बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरने के बाद 14 सूत्रीय मांगों का पत्र सौंपा और निस्तारण की मांग की। प्रधानाचार्यों की समस्याएं गिनाते हुए वक्ताओं ने समाधान नहीं होने तक संघर्ष का संकल्प दोहराया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल के माध्यम से भेजा। धरने को संबोधित करते हुए संरक्षक मार्कण्डेय सिंह व अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि तदर्थ प्रधानाचार्यों का तत्काल विनियमितिकरण किया जाना चाहिए। इस प्रकरण पर सरकार सहमति भी जता चुकी है, लेकिन अब तक आदेश जारी नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिलाध्यक्ष योगेश शुक्ल, मंत्री डॉ. हरेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. बृजेश पासवान, डॉ. केडी द्विवेदी, डॉ. मनोज सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य परिषद निरंतर समाज के शैक्षिक उन्नयन की दिशा में संकलित होकर कार्य कर रहा है, फिर भी प्रधानाचार्यों की समस्याओं के निस्तारण की दिशा में सरकार ठोस कदम नहीं उठा रही है। अरसे से शुल्कों का पुनर्निर्धारण नहीं होने से स्कूलों के संचालन में भारी समस्या हो रही है।

कार्यकारी अध्यक्ष आज्ञाराम चौधरी, कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री डॉ. प्रमोद उपाध्याय, सर्वेन्द्र नारायण द्विवेदी, सदस्य कार्यकारिणी अरुण मिश्र ने मांग उठाई कि प्रधानाचार्यों को भी अन्य संवर्गों की तरह त्रिस्तरीय वेतनमान की सुविधा दी जाय। संरक्षक डॉ. घनश्याम श्रीवास्तव, रामप्रीत यादव, चन्द्रमा कौशिक पाण्डेय, सतीश रंजन सिंह, दिनेश वर्मा, संयुक्त मंत्री कृष्ण विजय यादव, विजय कुमार, कौशलेंद्र कुमार मिश्र, विजय शंकर सिंह, अशोक कुमार पाण्डेय, युगल किशोर मिश्र, राजेश प्रताप सिंह, विनोद प्रकाश वर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।