जिले के 18 केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा
बस्ती में 21 मई 2026 को होने वाली लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए बैठक हुई। सभी संबंधित अधिकारियों ने नकलमुक्त और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। परीक्षा में 6288 अभ्यर्थी भाग लेंगे और 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी निगरानी और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 21 मई 2026 को होने वाली लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा 2026 को नकलमुक्त, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए बैठक हुई। बैठक में कृत्तिका ज्योत्सना एवं एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एएसपी श्यामकांत, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, एसडीएम शत्रुहन पाठक, मनोज प्रकाश, सत्येंद्र सिंह, हिमांशु कुमार, डीआईओएस संजय सिंह, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। यह परीक्षा 21 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में होगी।
बस्ती में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 6288 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


