Basti News: मेले में पहुंचे संतकबीरनगर के भी मरीज

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बनकटी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाइयां वितरित कीं। सर्दी, जुखाम और वायरल बुखार से ग्रसित मरीजों की संख्या अधिक थी। विभिन्न गांवों से करीब 45 मरीजों ने मेला में उपचार लिया।

Basti News: मेले में पहुंचे संतकबीरनगर के भी मरीज

Basti News: बनकटी। पीएचसी बनकटी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों के सेहत की जांच कर दवाएं दीं। सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, जुखाम, वायरल बुखार के आए। अस्पताल में भर्ती सिसई बाबू गांव निवासी वीरेंद्र चौधरी का ईलाज करके देर शाम वापस भेज दिया गया। मेले में पड़ोसी जनपद संतकबीरनगर से भी लोग यहां इलाज के लिए पहुंचे। अहिरौली, बजहा, असियापार, डिवहारी, भरवलिया, कटौधा, एकमा, गंगौरी, परासी, भैंसवलिया, आमकोईल, कथरुआ, कड़सरी, नेवारी, पंखोबारी, भैंसा पांडेय आदि गांवों से आए करीब 45 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं।

फार्मासिस्ट प्रेमचंद पांडेय ने दवा वितरण किया। पीयूष सिंह, सुभाष आजाद, सत्येंद्र कुमार, स्मिता, सुनीता आदि मौजूद रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: मेले में पहुंचे संतकबीरनगर के भी मरीज