यूपी 112 में आपात सेवा के लिए 11 नए दो पहिया वाहन शामिल

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती जिले में यूपी 112 के बेड़े में 11 नए दो पहिया वाहन शामिल किए गए हैं। एएसपी श्यामकांत ने नए वाहनों को रवाना किया। ये वाहन प्रमुख थानों को भेजे गए हैं, जिससे रिस्पांस टाइम में सुधार होगा। अब जिले में कुल 34 चार पहिया और 21 दो पहिया पीआरवी वाहन संचालित हैं।

यूपी 112 में आपात सेवा के लिए 11 नए दो पहिया वाहन शामिल

बस्ती, निज संवाददाता। जिले में यूपी 112 के बेड़े में 11 नए दो पहिया वाहन शामिल हुए हैं। सोमवार को एएसपी श्यामकांत, सीओ लाइन प्रदीप कुमार त्रिपाठी और प्रभारी निरीक्षक यूपी 112 राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से रवाना किया। इन वाहनों को जनपद के सर्वाधिक सूचनाएं प्राप्त होने वाले थानों पर भेजा गया है। एएसपी ने कहा कि जनपद में रिस्पांस टाइम में काफी सुधार हुआ है। नए वाहनों के शामिल होने से यूपी 112 का रिस्पांस टाइम और बेहतर करने में मदद मिलेगी। बता दें कि इससे पूर्व जनपद में कुल 34 चार पहिया पीआरवी वाहन एवं 10 दोपहिया पीआरवी वाहन संचालित थे।

जिनका औसत रिस्पांस टाइम 4 मिनट 19 सेकंड है। प्राप्त नए 11 दो पहिया पीआरवी वाहनों के संचालन से जनपद में कुल 34 चार पहिया पीआरवी वाहन तथा 21 दो पहिया पीआरवी वाहन संचालित हो गए है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।