
निजी दुकानों पर उपलब्ध है यूरिया, कालाबाजारी की करें शिकायत
Basti News - बस्ती में गेहूं की बुवाई हो चुकी है और सिंचाई का काम भी शुरू हो गया है। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने यूरिया की बढ़ती मांग को लेकर समीक्षा बैठक की। किसानों को उर्वरक प्राप्ति में कोई कठिनाई न हो इसके लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
बस्ती, निज संवाददाता। गेहूं की बुवाई हो चुकी है या अंतिम चरण में है। कुछ अगेती गेहूं के फसल में सिंचाई भी शुरू हो गई है। इसके साथ ही यूरिया की मांग बढ़ गई है। सहकारी समितियों से लेकर निजी दुकानों पर यूरिया खाद के उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। राजकीय बीज गोदामों से बीज लेने पर सरकार ने अनुदान की सीमा सात दिसम्बर तक बढ़ा दिया है। डीएम ने जिले के कृषकों को बताया कि वे अपने निकटवर्ती उर्वरक प्रतिष्ठानों से उपलब्ध कराए गए स्टाक से निर्धारित दर पर यूरिया उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं।

जिले के प्रत्येक विकास खंडों में स्थापित 243 निजी उर्वरक ब्रिकी केन्द्रों पर इस समय कुल 1059.84 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। इसके अलावा सहकारी समितियों के माध्यम से भी यूरिया खाद का वितरण किया जा रहा है। डीएम ने जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य और एआर कोऑपरेटिव आशीष श्रीवास्तव को निर्देशित किया है कि वितरण की स्थिति का स्वयं निरीक्षण कर जानकारी लेते रहें। किसी भी प्रकार की किसान कठिनाई नहीं होने पाए। किसानों को उर्वरक प्राप्ति में असुविधा होने पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. बीएल मौर्य को मोबाइल नंबर 9554646421 पर सम्पर्क कर जानकारी दे सकते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




