छंटनी के विरोध में गो सेवा आयोग को सौंपा ज्ञापन

छंटनी के विरोध में गो सेवा आयोग को सौंपा ज्ञापन

संक्षेप:

Basti News - उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने छंटनी के खिलाफ गो सेवा आयोग को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग कंपनी ने 115 नए कर्मचारियों की भर्ती की है जबकि 117 पुराने कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। उन्हें पुराने कर्मचारियों की बहाली की मांग है और वेतन में कटौती का भी विरोध कर रहे हैं।

Dec 12, 2025 02:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

बस्ती। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने छंटनी के विरोध में गुरूवार को गो सेवा आयोग उपाध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष रामसकल मौर्या की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों ने दो बिन्दुओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में बताया आउटसोर्सिंग कंपनी पहले से ही विवादित रही है। कंपनी ने पिछले तीन माह में मनमाने तौर पर 115 नए लोगों की भर्ती कर ली। कॉरपोरेशन के निर्देश पर अब 117 लोगों को निकाला जा रहा है। कंपनी के लोगों ने चालाकी से पुराने कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया, जबकि नए लोग पूर्व की तरह काम कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पत्र में आरोप लगाया कि यह एक बड़ा घोटाला है, इसीलिए विभागीय अधिकारी भी कंपनी की मनमानी पर खामोश हैं। पहले भी इसी कंपनी ने बदले नाम से टेंडर हासिल किया था। गड़बड़ी पकड़े जाने पर कंपनी को काली सूची में डाल दिया गया था। एक बार फिर कंपनी ने भर्ती में बड़ा घोटाला किया है। इसके लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ पूर्व से काम कर रहे कर्मियों की बहाली सुनिश्चित कराई जाए। पत्र में बताया कि कंपनी ने मनमाने तरीके से नवंबर माह के वेतन से लगभग सभी कर्मियों के वेतन से कटौती कर ली है। इस दौरान पीयूष श्रीवास्तव, साहबराम, इंद्रदेव, आशीष कुमार, मो. अली, अरविंद कुमार, आकाश विश्वकर्मा, विशेष कुमार, मुकेश कुमार, रामधारी, संदीप कुमार, चंद्रकेश, रामचंदर, पप्पू, विवेक कुमार, बालकेश, राम अवतार, कृष्ण कुमार, मोतीलाल, गिरजेश आदि रहे।