बस्ती जनपद के 12 केंद्रों पर कल होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2026 की परीक्षा 31 मई को बस्ती के 12 परीक्षा केंद्रों पर होगी। 4550 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमें सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। परीक्षा केन्द्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे।

बस्ती जनपद के 12 केंद्रों पर कल होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2026 की परीक्षा 31 मई को बस्ती जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर होगी। 4550 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा का प्रथम सत्र पूर्वान्ह 09:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक तथा द्वितीय सत्र अपरान्ह 02:00 बजे से अपरान्ह 05:00 बजे तक संचालित होगा। डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बैठक में बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए केंद्र प्रतिनिधि, स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से पूर्व प्रवेश सुनिश्चित कराया जाए तथा उनकी सघन जांच की जाए। परीक्षा केन्द्रों के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा संचालन में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इस दौरान सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एएसपी श्यामकांत, मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, एसडीएम मनोज प्रकाश, हिमांशु कुमार, सत्येंद्र सिंह केन्द्र व्यवस्थापक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।