गाड़ी फूंकने को लेकर एसपी आफिस के सामने हंगामा

Dec 17, 2025 04:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - बस्ती के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में गोविंद कुमार की सफारी गाड़ी में अज्ञात व्यक्तियों ने आग लगा दी। घटना के बाद बाबा के समर्थक धरने पर बैठ गए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और सुरक्षा के लिए घटनास्थल पर पिकेट लगा दी गई है।

गाड़ी फूंकने को लेकर एसपी आफिस के सामने हंगामा

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र स्थित पैड़ाधाम के गोविंद कुमार की सफारी गाड़ी में देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने फूंक दी। घटना की जानकारी मिलते ही बाबा के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी संख्या में लोग एसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए। दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े गए। किसी तरह पुलिस ने लोगों को शांत कराया। थोड़ी देर में सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी, कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और पूछताछ कर जांच-पड़ताल की। सीओ सिटी ने बताया कि लगभग 4:30 बजे आगजनी की सूचना मिली थी।

तत्काल पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस साक्ष्य एकत्र कर रही है और तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुरक्षा के लिए घटनास्थल पर पुलिस पिकेट लगा दी गई है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के गोविंद कुमार पुत्र गिरधारी ने तहरीर देकर बताया है कि अपने कमरे में सोया था और उनकी टाटा सफारी गाड़ी घर के बगल खड़ी थी। आरोप लगाया कि अराजकतत्वों ने कोई तरल पदार्थ गाड़ी पर डालकर आग लगा दी। गाड़ी से तेज लपटों को देखकर घर व मोहल्ले के लोग जाग गए। जब तक कुछ समझ पाते तब तक गाड़ी आग के हवाले हो चुकी थी। घटना के संबंध में वाल्टरगंज पुलिस को सूचना दिया लेकिन पुलिस समय से नहीं पहुंची। इससे नाराज लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रकरण में पुलिस ने गोविंद की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;