कला एवं सांस्कृतिक धरोहर पर अनूठी प्रदर्शनी का आयोजन

Feb 15, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - बस्ती के यूनीक साइंस एकेडमी स्कूल में शनिवार को कला एवं सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने उद्घाटन किया। बच्चों ने विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए, जिसमें ताजमहल, सांची का स्तूप, और भारत की विरासत शामिल हैं। प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।

कला एवं सांस्कृतिक धरोहर पर अनूठी प्रदर्शनी का आयोजन

बस्ती, निज संवाददाता। शहर के रौता चौराहा स्थित यूनीक साइंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को कला एवं सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित अनूठी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न मॉडल प्राइमरी, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बच्चों के स्तर से प्रदर्शित किए गए। प्राइमरी वर्ग से अथर्व ग्रुप ने एकता की मूर्ति, आराध्या ग्रुप ने ताजमहल, एकता ग्रुप ने सांची का स्तूप, एकांश ग्रुप ने विक्टोरिया मेमोरियल, तारिहा ग्रुप ने बड़ा इमामबाड़ा का मॉडल बनाया। जूनियर वर्ग से आराध्या श्रीवास्तव ग्रुप ने भारत की विरासत, सिद्धि श्रीवास्तव ग्रुप ने सिंधुघाटी की सभ्यता, ग्रुप ने संसद भवन, शिखा ग्रुप ने गुरुकुल एवं विश्व भारती, कुणाल पांडेय ग्रुप ने जनजातीय समुदाय, सतीश कुमार ग्रुप ने भारत के विभिन्न मंदिर की प्रदर्शनी लगाई।

सीनियर वर्ग के काव्या ग्रुप ने जगन्नाथ मंदिर, पीयूष ग्रुप ने रानी की वाव, ओजस ग्रुप ने पंच प्रयाग, जया ग्रुप ने नालंदा विश्वविद्यालय, आकांक्षा ग्रुप ने वर्मन आर्ट, शगुन ग्रुप ने भारत की कढ़ाई कला, दर्शिका ग्रुप ने शंकराचार्य मठ, दिशा ग्रुप ने हम्पी स्मारक मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों को भारत की कला, संस्कृति तथा सांस्कृतिक धरोहरों को सजोने पर प्रकाश डाला। विद्यालय के डायरेक्टर श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव ने ने सभी बच्चों के मॉडल को सराहा। विभिन्न मॉडल को बनवाने में सौम्या तिवारी, अंशिका जायसवाल, बुशरा करामत, शिवांगी त्रिपाठी व अन्य ने विशेष सहयोग प्रदान किया। ---

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;