बलुआ समय माता मंदिर पर बनेगा अंडरपास
बस्ती। जिले के गोविंदनगर व टिनीच स्टेशन के बीच बलुआ समय माता मंदिर पर

बस्ती। जिले के गोविंदनगर व टिनीच स्टेशन के बीच बलुआ समय माता मंदिर पर आवागमन के लिए रेल प्रशासन ने अंडरपास निर्माण को स्वीकृति दे दी है। यह अंडरपास का निर्माण शिवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित रेलवे किमी संख्या 581/01-02 के मध्य श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए अंडरपास निर्माण कराया जाएगा। सांसद रामप्रसाद चौधरी के पहल पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने इस कार्य को स्वीकृति प्रदान की है।सांसद रामप्रसाद चौधरी ने बीते 17 मई को मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ को पत्र भेजकर शिवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित बलुआ समय माता मंदिर क्षेत्र में अंडरपास निर्माण की मांग की थी।
उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि यह क्षेत्र एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां पर रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए लोगों को रेलवे लाइन पार करना पड़ता है। जिससे दुर्घटना की आशंका बना रहता है। जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने 1 जून 2026 को सांसद को भेजे अपने जवाब में बताया कि टिनिच-गोविंदनगर रेलखंड के मध्य किलोमीटर संख्या 581/01-02 पर अंडरपास निर्माण कार्य स्वीकृत हो चुका है। उन्होंने कहा है कि मानसून समाप्त होने के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस निर्माण से रेल दुर्घटनाओं की संभावना में अत्यधिक कमी आएगी। साथ ही मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


