कंपनी बाग में अनधिकृत रूप से चल रही मंडी, ईओ ने मंडी सचिव को लिखा पत्र
Basti News - बस्ती में कंपनी बाग चौराहे पर अनधिकृत मंडी संचालन को लेकर ईओ अंगद गुप्ता ने मंडी सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि आढ़तियों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मंडी चलाई जा रही है, जिससे आम जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ईओ ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

बस्ती, निज संवाददाता। शहर के कंपनी बाग चौराहे पर अनधिकृत मंडी संचालन को लेकर ईओ अंगद गुप्ता ने मंडी सचिव को पत्र लिखा है। ईओ ने पत्र जारी कर बताया कंपनीबाग से शास्त्री चौक के मध्य एवं स्टेडियम गेट के समीप, काफी संख्या में आढ़तियों ने अनधिकृत रूप से सब्जी मंडी का संचालन किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में बड़े आढ़तियों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकानें संचालित की जा रही है, जिससे आम जनमानस को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। शहर के प्रमुख मार्ग पर अनधिकृत रूप से मंडी का संचालन हो रहा है। इनसे शासन/मंडी परिषद को किसी भी प्रकार के राजस्व का लाभ नहीं हो रहा है।
प्रमुख चौराहों पर प्रतिदिन लगभग 50 क्विंटल से अधिक फल एवं सब्जियों का क्रय-विक्रय हो रहा है, जिससे मंडी शुल्क की चोरी हो रही है। स्टेशन रोड स्थित अधिकृत मंडी के अतिरिक्त इन स्थानों पर अवैध मंडी का संचालन मंडी समिति के प्रावधानों के विरुद्ध है। मामलें को तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण कर अवैध रूप से संचालित इन आढ़तियों के विरुद्ध मंडी नियमावली के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई करते हुए नवीन मंडी स्थल पर स्थानांतरित किया जाए। इस बाबत पर ईओ अंगद गुप्ता ने बताया मंडी सचिव को पत्र भेजकर अधिनृकत मंडी संचालन पर रोक लगाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


