Basti News: चोरी हुई बाइक खेत में लावारिस मिली, मौके पर पहुंची पुलिस

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती जिले के लालगंज थानाक्षेत्र में नेवारी ठकुरापार के पास एक लावारिस बाइक मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बाइक धर्मेंद्र की थी, जो एक ब्रह्मभोज कार्यक्रम में गए थे। चोर ने संभवतः बाइक चुराई लेकिन उसे ले नहीं जा सका। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

Basti News: चोरी हुई बाइक खेत में लावारिस मिली, मौके पर पहुंची पुलिस

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। लालगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत नेवारी ठकुरापार के पास स्थित पुल के पास खेत में बुधवार सुबह लावारिस हालत में एक बाइक मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग किसी हादसे की आशंका से डर गए थे। राहगीर की सूचना पर पहुंची डॉयल-112 ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। महादेवा चौकी प्रभारी जालंधर प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर पता लगाया तो मालूम हुआ कि बाइक लालगंज थानाक्षेत्र के पगार गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र राजबली की है। फोन कर उन्हें मौके पर बुलाया गया।

उन्होंने वहां पहुंचकर अपनी बाइक की पहचान किया और बताया कि वह मंगलवार रात गांव में आयोजित एक ब्रह्मभोज कार्यक्रम में गए थे। भोजन करने के बाद जब वह वापस बाइक के पास पहुंचे तो बाइक वहां से नदारद थी। रात काफी हो जाने के कारण तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दे सके। सुबह पुलिस को घटना की जानकारी देने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच उन्हें बाइक मिलने की सूचना प्राप्त हो गई। लोगों का अनुमान है कि किसी चोर ने बाइक पर हाथ साफ किया लेकिन वह उसे ले नहीं जा सका और खेत में बाइक छोड़कर भाग गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: चोरी हुई बाइक खेत में लावारिस मिली, मौके पर पहुंची पुलिस