पंजीकरण कराकर दूसरी जगह पर चला रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर
Basti News - बस्ती में पीसीपीएनडीटी के तहत अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र का पंजीकरण गलत पते पर है और यह बभनान बाजार में संचालित हो रहा है। विभाग की नियमित जांच न होने के कारण शिकायतें आम हैं। अब सीएमओ ने नोडल अधिकारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। पंजीकरण का नवीनीकरण भी नहीं कराया गया है।

बस्ती, निज संवाददाता। पीसीपीएनडीटी के तहत संचालित अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र पंजीकृत कहीं और पते पर है और उसका संचालन कहीं और हो रहा है। जानकारों का कहना है कि इस बात की शिकायत विभाग में होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही थी। विभाग की ओर से नियमित जांच की व्यवस्था न होने के कारण अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों की इस तरह की मनमानी की शिकायत अक्सर मिलती रहती है। मामला सुर्खियों में आने के बाद अब जांच व कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश नोडल अधिकारी को दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का रसना चौराहा, निकट सीएचसी साऊंघाट के पते पर पंजीकरण कराया गया है। निर्धारित पते पर इसका संचालन न करके इसका संचालन बभनान बाजार में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बभनान बाजार का यह हिस्सा गोंडा जिले में पड़ता है। यही नहीं संचालक ने इसके पंजीकरण का नवीनीकरण भी नहीं कराया है। जनवरी 2024 में ही इसका नवीनीकरण कराया जाना था। विभाग की ओर से इसके लिए संचालक को नोटिस भी जारी की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी पंजीकरण नहीं कराया गया, पंजीकरण समाप्त हो चुका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


