Basti News: दो स्कूली बसों भिड़ंत, हादसा टला

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: कप्तानगंज(बस्ती)।कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित रमवापुर-पिलखाए मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब आठ बजे रामापुर गांव के पास दो स्कूली बसों की आमने-सामने टक

Basti News: दो स्कूली बसों भिड़ंत, हादसा टला

Basti News: कप्तानगंज(बस्ती)। हिन्दुस्तान संवादकप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित रमवापुर-पिलखाए मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब आठ बजे रामापुर गांव के पास दो स्कूली बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में किसी छात्र के घायल होने की सूचना नहीं है। दोनों बसें क्षतिग्रस्त हो गईं।एक स्कूली बस गांवों से बच्चों को लेकर बस्ती स्थित स्कूल पर जा रही थी। वहीं कप्तानगंज स्थित राज चिल्ड्रन एकेडमी की बस बच्चों को लेने निकली थी। रामापुर गांव के पास दोनों बसें आपस में भिड़ गईं। इस घटना में राज चिल्ड्रन एकेडमी की बस का अगला शीशा टूट गया। एक बस में बच्चे सवार थे, जबकि दूसरी खाली थी।

आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।सभी बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर अभिभावकों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटनास्थल के पास सड़क किनारे झाड़ियां होने से सामने से आने वाले वाहन दूर से दिखाई नहीं देते। लोगों ने बस की रफ्तार पर भी सवाल उठाया। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय संचालकों से तहरीर मांगी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: दो स्कूली बसों भिड़ंत, हादसा टला