दो किशोरियों को बहलाकर भगाया, केस दर्ज
Basti News - बस्ती के मुंडेरवा थानाक्षेत्र में एक महिला ने तहरीर दी है कि उसके 11 वर्षीय बेटी को आरोपी चंदन और उसकी बहन ने भगा लिया। वहीं, कप्तानगंज में एक व्यक्ति ने बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटी प्रदीप द्वारा...

बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया है कि वह आठ अप्रैल की रात में गेहूं कटवाने खेत चली गई थी। इसी दौरान आरोपी चंदन व उसकी बहन घर पर आए और उनकी 11 वर्षीय बेटी केा बहलाकर अपने साथ भगा ले गए। पुलिस ने दोनों भाई-बहन के खिलाफ केस दर्ज खोजबीन शुरू कर दी है। वहीं छावनी थाने में तहरीर देकर एक व्यक्ति ने बताया है कि कप्तानगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले आरोपी प्रदीप की रिश्तेदारी उनके घर में है। वह अक्सर घर पर आया करता था। उनकी 17 वर्षीय बेटी से बातचीत किया करता था। गत सात अप्रैल को बेटी घर से स्कूल गई थी। नहीं लौटने पर खोजबीन की तो पता चला कि वह बेटी को शादी के इरादे से भगा ले गया। आरोपी घर गए तो उसकी मां ने कहा कि तुम्हारी बेटी शाम तक लौट तुम्हारे घर चली जाएगी। लेकिन अभी नहीं लौटी। पुलिस ने आरोपी प्रदीप व उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।