ट्रक रोक कर मारापीटा, पांच पर केस दर्ज

Feb 21, 2026 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती में पैकोलिया पुलिस ने ट्रक रोककर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। रामनरेन्द्र ने आरोप लगाया कि 19 फरवरी को पांच लोगों ने उन्हें पुरैना खास कर्बला के पास मारा और धमकाया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

ट्रक रोक कर मारापीटा, पांच पर केस दर्ज

बस्ती। पैकोलिया पुलिस ने ट्रक रोक कर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के डेईडीहा बुजुर्ग निवासी रामनरेन्द्र ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 19 फरवरी को विक्रमजोत की तरफ से ट्रक लेकर हसीनाबाद आ रहे थे। अभी पैकोलिया थानाक्षेत्र के पुरैना खास कर्बला के पास पहुंचे ही थे कि तभी पांच लोगो ने मिलकर उन्हें मारापीटा। अपशब्द कहते धमकाया। भीड़ आती देख मौके से भाग गए। पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।