Basti News: ट्रक से चोरीछिपे उतारी जा रही थी सरिया, चालक-खलासी हिरासत में

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: गोरखपुर से प्रयागराज जा रही एक कंपनी की सरिया को हर्रैया थानाक्षेत्र के झलियहवा गांव में चोरी-छिपे उतारा गया। एसओजी और पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से हटाई गई सरिया भी बरामद की है। मामले की जांच जारी है और कंपनी के जिम्मेदारों को बुलाया गया है।

Basti News: ट्रक से चोरीछिपे उतारी जा रही थी सरिया, चालक-खलासी हिरासत में

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर से प्रयागराज जा रही एक कंपनी की सरिया को रास्ते में चोरी-छिपे उतारने के मामले में एसओजी और पुलिस टीम ने ट्रक चालक व खलासी को हिरासत में लिया है। मामला हर्रैया थानाक्षेत्र के झलियहवा गांव के पास का बताया जा रहा है। पुलिस के पहुंचने के समय ट्रक से सरिया उतारी जा रही थी। मौके से उतारी गई सरिया भी बरामद की गई है। सरिया चोरी से उतारे जाने की सूचना पर एसओजी बस्ती और कप्तानगंज थाने की महाराजगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने ट्रक चालक और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

मौके पर संबंधित कम्पनी के लोग भी पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक प्रकरण में सामने आए लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रकरण में कंपनी की ओर से ट्रक से सरिया चोरी-छिपे उतारे जाने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। इसी शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया संजय कुमार ने बताया कि मामले में कंपनी के जिम्मेदारों को बुलाया गया है। तहरीर मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: ट्रक से चोरीछिपे उतारी जा रही थी सरिया, चालक-खलासी हिरासत में