तेज रफ्तार गन्ना लदे ट्रक ने रेलवे गेट तोड़ा

तेज रफ्तार गन्ना लदे ट्रक ने रेलवे गेट तोड़ा

संक्षेप:

Basti News - गन्ने लदे एक ट्रक ने बभनान में रेलवे गेट को तोड़ दिया। घटना के बाद आरपीएफ ने चालक को हिरासत में ले लिया। गेट के टूटने से गाड़ियों का लंबा जाम लग गया और ट्रेनों का संचालन दो घंटे तक स्लाइडर बूम के जरिए किया गया। गेट ठीक होने के बाद यातायात सामान्य हुआ।

Dec 12, 2025 01:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। गन्ने लदे एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर रेलवे गेट तोड़ दिया। गेटमैन की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। इस बीच दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन स्लाइडर बूम लगाकर किया गया। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित बभनान के पूर्वी रेलवे गेट संख्या 222 ए दक्षिणी बूम पर गुरुवार को तकरीबन 11:30 बजे गौरा चौकी से बभनान की ओर आ रहे गन्ना लदे तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गेट टूट गया। गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर व आरपीएफ बभनान को दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। इसी बीच बभनान गौरा चौकी मार्ग पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। घटनास्थल पर पहुंची सिग्नल विभाग की टीम द्वारा टूटे बूम को निकाला गया और नए बूम की असेंबलिंग की गई। इस बीच लगभग दो घंटे तक ट्रेनों का संचलन स्लाइडर बूम लगाकर कराया गया। दोपहर बाद 1:30 बजे रेलवे गेट ठीक हुआ। इसके बाद स्लाइडर बूम हटाया गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि गन्ना लदे ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस बाबत आरपीएफ चौकी बभनान प्रभारी राजकुमार पाठक ने बताया कि रेलवे गेट खुला हुआ था। वह 70 अंश पर झुका होता है। ट्रक पर गन्ना अधिक लगा हुआ था। उसमें फंसकर रेलवे का बूम टूट गया।