
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Basti News - बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर एक ट्रक ने बाइक सवार शंभूनाथ गौतम को ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में...
सल्टौवा, हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थानाक्षेत्र के दुबौली चौराहे के पास ट्रक के ठोकर ने सामने से आ रहे बाइक सवार को ठोकर मार दिया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को इलाज के लिए सीएचसी भानपुर भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सोनहा थानाक्षेत्र के करौता गांव निवासी शंभूनाथ गौतम उर्फ विजय (21) पुत्र शिवकांत बीती रात करीब एक बजे घर से बाइक लेकर दुबौली के तरफ आ रहा था। शंभूनाथ जैसे ही दुबौली के समीप पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे ट्रक ने शंभूनाथ को ठोकर मार दिया।
शंभूनाथ बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया और सिर में गहरी चोट लग गई। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की खबर सुनते ही मृतक के गांव में सन्नाटा पसर गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




