श्रद्धा के साथ मनाई गई राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती में अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। दीपक द्विवेदी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रशिक्षुओं और अतिथियों ने बिस्मिल के आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समर्पित प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

श्रद्धा के साथ मनाई गई राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती

बस्ती, निज संवाददाता। अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपक द्विवेदी द्वारा अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । इस दौरान उपस्थित प्रशिक्षुओं एवं अतिथियों ने महान क्रांतिकारी के राष्ट्रप्रेम, अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भारतीय सेना की अग्निवीर योजना में चयनित अंकुर यादव एंव शिवम सिंह ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।