Basti News: जिले में 1864 वाहन मालिकों को जारी की गई आरसी
Basti News: बस्ती जिले में परिवहन विभाग ने लंबे समय से टैक्स न चुकाने वाले 1864 वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। इन पर 30 करोड़ 53 लाख रुपये का बकाया है। आरटीओ ने संबंधित तहसीलों को आरसी भेजा है, और विभाग ने ऐसे स्वामियों से जल्द टैक्स जमा करने की अपील की है।

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में वाहन टैक्स के बड़े बकाएदारों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लंबे समय से टैक्स जमा नहीं करने वाले करीब 1864 वाहन स्वामियों के खिलाफ आरटीओ ने आरसी जारी कर संबंधित तहसीलों को भेजा है। इन पर करीब 30 करोड़ 53 लाख रुपये बकाया है। इन वाहन स्वामियों से बकाया टैक्स की वसूली अब तहसील प्रशासन के माध्यम से की जाएगी। परिवहन विभाग के अनुसार, जिले में काफी संख्या में वाहन स्वामी निर्धारित समय पर टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। लगातार नोटिस और सूचना देने के बाद भी बकाया धनराशि जमा नहीं करने वालों को चिह्नित किया गया है।
विभाग ने ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 1864 वाहन मालिकों की आरसी संबंधित तहसीलों को भेजी गई है। परिवहन विभाग ने बकाएदार वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे जल्द अपना टैक्स जमा कर दें, ताकि अतिरिक्त कार्रवाई से बच सकें। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इन वाहनों पर 30 करोड़ 53 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। इनमें लंबे समय से टैक्स नहीं जमा करने वाले वाहन शामिल हैं। बकाया राशि अधिक होने के कारण विभाग ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए वसूली की कार्रवाई तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बकाया टैक्स की वसूली के लिए आरसी जारी करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

