Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsTransport Department Enhances Pay for Contract Drivers and Conductors in Rural Areas
मुख्यमंत्री जनता सेवा के संचालन पर चालकों और परिचालकों मानदेय में होगी बढ़ोत्तरी

मुख्यमंत्री जनता सेवा के संचालन पर चालकों और परिचालकों मानदेय में होगी बढ़ोत्तरी

संक्षेप:

Basti News - परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में कम किराए वाली बसों के संचालन के लिए संविदा चालकों और परिचालकों के मानदेय में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। अब उन्हें 2.32 किमी की दर से भुगतान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सुदूर ग्रामीण यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करना है।

Feb 04, 2026 04:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने के लिए परिवहन विभाग ने एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री जनता सेवा के तहत कम किराए वाली बसों का संचालन पर अब संविदा चालकों और परिचालकों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की गई है। बसों के संचालन में अब चालकों और परिचालकों के 2.32 किमी की दर से अब मानदेय का भुगतान किया जाएगा। जिसको लेकर संविदा कर्मचारियों खुशी जताई हैं। प्रधान प्रंबधक ने समस्त क्षेत्रीय प्रंबधक/सेवा प्रंबधक/समस्त सहायक क्षेत्रीय प्रंबधक वित्त और डिपो को पत्र जारी कर शीघ्र पालन करने का निर्देश जारी किया हैं। शासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में ‘मुख्यमंत्री जनता सेवा’ के तहत कम किराए वाली और 100 किमी के दायरे में बसों संचालन कर रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन बसों के संचालन का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और सुबिधा जनक सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों कम किराए वाली बसों के संचालन में पहले संविदा चालकों को और संविदा परिचालकों को 2.18 किमी की दर से मानदेय का भुगतान किया जाता था। शासन की ओर जारी किए पत्र में अब संविदा चालकों और परिचालकों को 2.32 किमी की दर से मनदेय भुगतान किया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रंबधक आयुष भटनागर ने बताया कि प्रधान प्रंबधक संचालन की ओर से पत्र जारी किया गया हैं। संविदा चालकों और परिचालकों के मानदेय में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर फरवरी महीने से लागू कर दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि संविदा चालकों और परिचालकों के मानदेय भुगतान के लिए कर्मियों को निर्देशित किया गया है।