बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं

Apr 05, 2026 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - - संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दिया गया प्रशिक्षण - संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दिया गया प्रशिक्षण - संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दिया

बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं

कुदरहा। ब्लॉक मुख्यालय सभागार में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी यादव के नेतृत्व में एवं बीसीपीएम राघवेंद्र त्रिपाठी की देखरेख में पहली से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और आशा को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। अभियान का उद्देश्य ‘संचारी रोगों पर सीधा वार, स्वस्थ व्यवहार अपनाना है’ के संदेश के साथ लोगों को जागरूक करना है। मच्छरों से बचाव एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय बताए गए। लोगों को दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवाने, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने, पानी की टंकियों को ढककर रखने तथा कूलर, गमले और अन्य स्थानों पर जमा पानी को साप्ताहिक रूप से खाली करने की सलाह दी गई।

नालियों की सफाई, जलभराव रोकने, झाड़ियों की कटाई और पशुओं के बाड़े घर से दूर रखने पर भी जोर दिया गया। स्वच्छता अपनाने, शौचालय का प्रयोग करने, खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने तथा साफ पेयजल के उपयोग की अपील की। बच्चों के टीकाकरण, विशेषकर जेई के टीकों पर भी ध्यान देने को कहा गया। अधिकारियों ने बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाने, पर्याप्त तरल पदार्थ लेने और झोलाछाप से बचने की सलाह दी गई। शून्य से 6 साल तक के बच्चो का आभा कार्ड बनाने पर भी जोर दिया गया। प्रशिक्षण में सीडीपीओ देवेंद्र मिश्रा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुड़िया देवी, कमर जहां, श्यामा देवी, शशि कला व अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।