कल खिलाई जाएगी कृमि से बचाव की दवा, कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
Basti News - बस्ती में दुबौलिया ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। उन्हें 10 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा देने की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम 1 से 19 साल के बच्चों के लिए साल में दो बार होता है।

बस्ती, निज संवाददाता। सीएचसी में दुबौलिया ब्लॉक के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। 10 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर खिलाई जाने वाली दवा के सेवन के संबंध में उन्हें जानकारी दी गई। पेट में पलने वाले कीड़ों को निकालने के लिए एक से 19 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाने का कार्यक्रम साल में दो बार चलता है। 13 फरवरी को मॉपअल राउंड चलेगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सरकारी व निजी स्कूल में अध्यापक व आंगनबाड़ी में पंजीकृत और स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मदद से दवा खिलाई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


