
बच्चों के सर्वांगीण विकास में एजुकेटर की भूमिका महत्वपूर्ण
Basti News - बस्ती, निज संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत
बस्ती, निज संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत 152 ईसीसीई एजुकेटर का प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हुआ। जनपद के 152 ईसीसीई एजुकेटर को डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। डायट प्राचार्य संजय शुक्ला ने संबोधित करते हुए बताया ईसीसीई एजुकेटर बेसिक शिक्षा विभाग में बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा के लिए्र तैनात हैं, इन्हें बच्चों की नींव मजबूत करना है और एक सुदृढ़ भारत के भविष्य के निर्माण के खुद को कार्यक्षेत्र में परचम लहराना है। प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा एक के पूर्व के बच्चों को तैयार करना है।

यह प्रशिक्षण बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत का महत्वपूर्ण है। इस प्रशिक्षण के विविध आयामों को अपने जीवन में उतारकर हर बच्चों तक पहुंचाए। नोडल प्रवक्ता शशि दर्शन त्रिपाठी ने बताया ईसीसीई एजुकेटर का प्रशिक्षण प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन गुणवत्ता को बढ़ाने तथा बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को बढ़ावा देने में सहायक होगा। डॉ़ ऋचा शुक्ला, डॉ़ गोविन्द प्रसाद और अंगद प्रसाद पांडेय ने कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। इस दौरान डायट प्रवक्ता डॉ़ रविनाथ, कुलदीप चौधरी, वर्षा पटेल, अमन सेन, कल्याण पांडेय, सरिता चौधरी, वंदना चौधरी, अनिल चौधरी, नवनीत कुमार, रमाकांत, अमरेंद्र, ज्ञानेन्द्र, अजय, चंदन आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




