पारिवारिक कलह के चलते 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाई, मौत

Mar 02, 2026 09:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - हर्रैया थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में पारिवारिक कलह के चलते 40 वर्षीय युवक श्यामू ने नीम के पेड़ से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पारिवारिक कलह के चलते 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाई, मौत

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हर्रैया थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में बीती रात पारिवारिक कलह से क्षुब्ध एक 40 वर्षीय युवक ने नीम के पेड़ की डाल से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बंजरिया निवासी श्यामू (उम्र लगभग 40 वर्ष) ने रविवार की देर रात घर के बाहर नीम के पेड़ से साड़ी के सहारे फंदे से लटक गया। परिजनों ने जब उसे काफी देर तक नहीं देखा तो तलाश शुरू की। बाहर निकलने पर पेड़ से लटका शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मृतक की पत्नी शिवानी ने स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था और पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।