खाना बनाते वक्त आग में झुलसी थी रोशनी, 16 दिन बाद मौत
Basti News - बस्ती जिले के उड़गइया गांव में 28 नवम्बर को रसोईघर में आग लगने से महिला रोशनी (25) गंभीर रूप से झुलस गई। 16 दिनों तक इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। पति सुनील भी इस घटना में झुलसे थे। गांव में मातम छा गया और परिजनों ने सरयू घाट पर अंतिम संस्कार किया।

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी थानाक्षेत्र के उड़गइया गांव में गत 28 नवम्बर की सुबह रसोईघर में खाना बनाते वक्त आग में झुलसी महिला 16 दिनों के बाद जिन्दगी की जंग हार गई। रोशनी (25) पत्नी सुनील विश्वकर्मा का इलाज मेडिकल कॉलेज अयोध्या में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर गांव में मातम फैल गया। परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार सरयू घाट पर कर दिया। बता दें कि गत 28 नंबवर को हुई घटना में पत्नी रोशनी को बचाने के प्रयास में उनके पति सुनील भी झुलस गये थे। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और आग पर काबू पाया था।
रोशनी की शादी दो वर्ष पूर्व सुनील के साथ हुई थी। दोनों का आठ माह का एक बेटा भी है। घटना के दिन रोशनी खाना बनाने के लिए किचन में गैस जलाने गई थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही माचिस जलाई तो पूरे कमरे में सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। रोशनी की साड़ी में आग लगी और उसने मदद के लिए पति को आवाज लगाई। घर के दूसरे हिस्से में मौजूद पति सुनील विश्नवकर्मा नन्हे बेटे को बेड पर बैठा कर बचाने दौड़े और जैसे ही किचन का दरवाजा खोला तो वह भी आग की चपेट में आकर झुलस कर गिर पड़े। इसी दौरान आस-पड़ोस के लोग पहुंचे और गीला कपड़ा फेंककर आग बुझाई। दोनों अस्पताल भिजवाया गया। इलाज के दौरान रोशनी ने दम तोड़ दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




