Basti News: बस्ती में भूमि विवाद को लेकर मारपीट, सीने में चोट लगने से युवक की मौत

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। जिले के छावनी थानाक्षेत्र के गोड़सरा तिवारी गांव में घूर (गोबर

Basti News: बस्ती में भूमि विवाद को लेकर मारपीट, सीने में चोट लगने से युवक की मौत

Basti News: बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। जिले के छावनी थानाक्षेत्र के गोड़सरा तिवारी गांव में घूर (गोबर का ढेर) लगाने की बात को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बात मारपीट तक जा पहुंची। आरोप है कि मारपीट में युवक के सीने में गंभीर चोट आई और घर पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी छावनी राणा डीपी सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई जाहिरा निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।इसी

थाना क्षेत्र के गोड़सरा तिवारी निवासी फूलचंद यादव (35) पुत्र वंशराज यादव, टेंपो चलाता था। बताया जा रहा कि भूमि पर कब्जेदारी को लेकर गांव के एक पक्ष से फूलचंद्र के परिवार का विवाद चल रहा है। सोमवार को इसी जमीन के एक हिस्से में घूर लगाने को लेकर फूलचंद यादव की पत्नी से विपक्षियों का विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। इसी दिन शाम को टेम्पो लेकर फूलचंद गांव में पहुंचे तो विपक्षियों ने उन्हें अपशब्द कहा। फूलचंद्र के परिजनों का आरोप है कि चार विपक्षियों ने मिलकर फूलचंद के सीने पर चढ़कर उसकी पिटाई कर दिया। जिससे उसके सीने में गंभीर चोट लग गई। कुछ देर बाद घर पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: बस्ती में भूमि विवाद को लेकर मारपीट, सीने में चोट लगने से युवक की मौत