काम के दौरान कप्तानगंज के व्यक्ति की दिल्ली में मौत
Basti News - कप्तानगंज के श्यामलाल, जो दिल्ली में मजदूरी कर रहा था, काम के दौरान चार मंजिला मकान से गिरकर मर गया। हादसे की सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। श्यामलाल के तीन बेटे और एक बेटी हैं। परिवार शनिवार...

कप्तानगंज हिन्दुस्तान संवाद। रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली कमाने गए युवक की सेटरिंग का कार्य करते समय चार मंजिला मकान से गिरने के चलते उसकी मौत हो गई। मृतक अपने रिश्तेदार के साथ काम करने गया था। हादसे की सूचना गांव पहुंची तो कोहराम मच गया, परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। घटना शुक्रवार की रात्रि 12:00 बजे की बताई जा रही है।
बताया जाता है कि कप्तानगंज थानाक्षेत्र के पड़नी गांव निवासी श्यामलाल 40 वर्ष दिल्ली में मजदूरी करता था। श्यामलाल के साथ उसके कुछ रिश्तेदार भी रहते हैं।
परिजनों के अनुसार दिल्ली में चार मंजिला मकान की शटरिंग चल रही थी। शटरिंग के दौरान श्यामलाल चार मंजिले मकान से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आधी रात को मौत की सूचना गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। श्यामलाल के तीन बेटे और एक बेटी है। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


