संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Feb 15, 2026 11:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती के मंडफ स्थित छोटका पुरवा में एक 25 वर्षीय युवक श्यामनाथ उर्फ मोटू का शव साड़ी में बंधा हुआ छत के पंखे से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतारा। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सोनहा थानाक्षेत्र के मंडफ स्थित छोटका पुरवा में रविवार को सुबह गांव निवासी श्यामनाथ उर्फ मोटू (25) पुत्र शिवनारायण का शव साड़ी में बंधा हुआ छत के कुंडे में लगे पंखे के सहारे लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर डायल 112 के साथ थानाध्यक्ष महेश सिंह पहुंचे। पुलिस ने फाटक को तोड़कर शव को नीचे उतारा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने के लिए कार्रवाई शुरू की। श्यामनाथ घर पर रहकर राजगीर का काम करता था। शनिवार को देर शाम काम करके घर आया था। ग्रामीण. व पुलिस ने बताया कि किसी बात पर परिजनों और पत्नी से कहासुनी हुई।

वह अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह जब नहीं जगा तो परिजन उसे जगाने लगे। फाटक खटखटाने पर अंदर से आवाज नहीं आई तो जंगले से देखा। उसका शव कमरे में लटक रहा था। इस बावत थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कारवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।