नौ दिन बाद हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
बस्ती में एक युवक रामललित, जो 25 मई को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था, नौ दिन बाद दम तोड़ दिया। उसे बस्ती जिला अस्पताल से गोरखपुर और फिर लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन उसकी हालत सुधार नहीं पाई। रामललित मजदूरी का काम करता था।

बस्ती, निज संवाददाता। हादसे में घायल युवक ने नौ दिन बाद दम तोड़ दिया। यह हादसा बस्ती-बांसी मार्ग पर सर्रैया गांव के पास हुआ था। 25 मई को सर्रैया गांव के पास हुए हादसे में रामललित (35) घायल हो गया था। वह अशोक कुमार की बाइक पर पीछे बैठा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल रामललित को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया था। यहां से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन गोरखपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से भी हालत खराब होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
गोरखपुर से लखनऊ ले जाते समय रामललित ने दम तोड़ दिया। यह मजदूरी का काम करता था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


