Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsTragic Accident Uncontrolled Truck Kills Young Biker in Lalganj Uttar Pradesh
ट्राला के पहिए के नीचे आया बाइक सवार, मौत

ट्राला के पहिए के नीचे आया बाइक सवार, मौत

संक्षेप:

Basti News - बस्ती के लालगंज थानाक्षेत्र में अनियंत्रित ट्राले ने बाइक सवार अमन चौधरी (18) को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे साथी को मामूली चोट आई। घटना के बाद स्थानीय लोग ओवरलोड ट्रालियों पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।

Dec 16, 2025 11:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के बनकटी कस्बे में मुंडेरवा चीनी मिल से गन्ना खाली कर वापस लौट रहे अनियंत्रित ट्राले ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दूसरे सवार को मामूली चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान मुंडेरवा थानाक्षेत्र के कड़सरी गांव निवासी अमन चौधरी (18) पुत्र परशुराम के रूप में की। परिजनों को हादसे की सूचना देने के साथ ही लालगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर घटनाक्रम से आक्रोशित बनकटी कस्बे के लोगों ने शाम चार बजे तक ओवरलोड और ओवर हाइट गन्ना लदी ट्रालियों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जा रहा है कि मुंडेरवा थानाक्षेत्र के कड़सरी गांव निवासी अमन गांव के ही अपने साथी बृजेश के साथ बाइक से बनकटी पेट्रोल-पंप की तरफ से घर जा रहे थे। जैसे ही लालगंज थानांतर्गत बनकटी कस्बे के कन्या इंटर कॉलेज गेट के पास पहुंचे, तभी महादेवा की तरफ से गन्ना खाली कर लौट रहे ट्राले से भिड़ंत हो गई। बाइक से गिरकर अमन का सिर ट्राला के पहिया आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा बृजेश तेज झटका लगने से दूर जा गिरा, जिसे उसे मामूली चोटें आईं। मृतक अमन पांच बहनों में इकलौता भाई था। कोरोना कॉल के दौरान अमन के पिता की मौत हो गई थी। पूरे परिवार का जिम्मेदारी अब उस पर आ गई थी। हादसे की सूचना उसके घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। लालगंज थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि ट्राले को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।