आईटीआई में रोजगार मेला आज
बस्ती में राजकीय आईटीआई और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में आईटीआई पास छात्रों के लिए मारूति सुजुकी में नौकरी के अवसर मिलेंगे। 18-26 वर्ष के उम्मीदवार, जो शारीरिक रूप से फिट हैं और आवश्यक शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हैं, आवेदन कर सकते हैं।

बस्ती। राजकीय आईटीआई बस्ती एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती की ओर से संयुक्त रुप से एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटरा बस्ती में होगा। इस मेला में आईटीआई पासआउट छात्रों के लिए पैसेंजर कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारूति सुजुकी में करियर बनाने का अवसर मिलेगा। कंपनी के भर्ती अधिकारी साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती करेंगे। ज्वाइनिंग के समय 18- 26 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 10वीं न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक, आईटीआई न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक शारीरिक रूप से फिट (कोई शारीरिक विकृति नहीं) योग्य होंगे। मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन, शीटमेटल, सीओई (ऑटोमोबाइल), इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, टूल एंड डाई, पीपीओ ट्रेड के अभ्यर्थी पात्र होंगे।
अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के प्लेसमेंट प्रभारी प्रमोद कुमार ने दी।---
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


