पेट्रोल भरवाने जाते वक्त ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती-बांसी मार्ग पर गौरा तिराहे के पास एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। 16 वर्षीय प्रियांशु कन्नौजिया की मौत हो गई, जबकि 19 वर्षीय हिमांशु यादव गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों युवक ननिहाल से लौटते समय हादसे का शिकार हुए। परिवार में शोक का माहौल है।

पेट्रोल भरवाने जाते वक्त ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-बांसी मार्ग पर गौरा तिराहे के पास गुरुवार की सुबह करीब पौने छह बजे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार किशोर समेत दो लोगों को गंभीर चोट आई। मौके पर पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सक ने घायल प्रियांशु कन्नौजिया को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रुधौली थानाक्षेत्र के मझौआ कला प्रथम निवासी प्रियांशु कन्नौजिया (16) और नगर थानाक्षेत्र के खुटहन निवासी हिमांशु यादव (19) पुत्र रमेश यादव, एक ही बाइक से वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सरैया स्थित अपने-अपने ननिहाल आए थे।

दोनों रातभर ननिहाल में रूके। गुरुवार की सुबह बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए दोनों एक साथ निकले थे। बस्ती-रुधौली मार्ग पर गौरा तिराहे के पास दोनों पहुंचे थे कि तभी एक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में घायल दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि हिमांशु की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।