Tragic Accident Four-Year-Old Boy Dies After E-Rickshaw Overturns घर के बाहर खेल रहे मासूम पर पलटा ई-रिक्शा, मौत, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsTragic Accident Four-Year-Old Boy Dies After E-Rickshaw Overturns

घर के बाहर खेल रहे मासूम पर पलटा ई-रिक्शा, मौत

Basti News - महादेवा (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के महसो पुलिस चौकी से लगभग

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीMon, 30 Dec 2024 01:38 AM
share Share
Follow Us on
घर के बाहर खेल रहे मासूम पर पलटा ई-रिक्शा, मौत

महादेवा (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के महसो पुलिस चौकी से लगभग 50 मीटर दूर एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर घर के बाहर खेल रहे मासूम पर पलट गया। ई-रिक्शा के नीचे दबने के कारण चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि ई-रिक्शा के चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि महसो बजार निवासी आनंद गौड़ का चार वर्षीय बेटा रुद्र शनिवार की रात करीब आठ बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी बाजार में से गुजर रहा एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी चपेट में आकर मासूम रुद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घरवाले उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। यहां देर रात इलाज के दौरान रुद्र की मौत हो गई। दो भाई-बहनों में रुद्र छोटा था। हादसे में उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।