ट्रेलर व कार की भिड़ंत में सिद्धार्थनगर के बुजुर्ग की मौत
Basti News - बस्ती में गौरा तिराहे पर एक ट्रेलर और कार की भिड़ंत में 80 वर्षीय महिला फूलकेशरा देवी की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला और निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रेम शंकर दूबे अपने परिवार के साथ अयोध्या जा रहे थे जब यह दुर्घटना हुई।

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के गौरा तिराहे पर ट्रेलर व कार में भिड़ंत हो गई। कार सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल व निजी अस्पताल में चल रहा है। सिद्धार्थनगर जिले के उस्का बाजार थानाक्षेत्र के पठान पुरवा निवासी प्रेम शंकर दूबे अपने परिवार के साथ कार से अयोध्या एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सुबह साढ़े छह बजे गौरा तिराहे पर वह पहुंचे ही थे कि मनौरी से आ रहे एक ट्रेलर के मुड़ने के दौरान ट्रेलर व कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार के जहां परखच्चे उड़ गए वही ट्रेलर का अगला बायां टॉयर फट गया।
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती जयदीप दूबे ने कार सवार सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सक ने जांच के बाद 80 वर्षीय वृद्ध महिला फूलकेशरा देवी को मृत घोषित कर दिया। राकेश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


