Basti News: बंदर के कूदने से गिरी ईंटें, दबकर छह वर्षीय बच्चे की मौत

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के ओझागंज गांव में रविवार देर रात ईंटों के

बंदर के कूदने से गिरी ईंटें, दबकर छह वर्षीय बच्चे की मौत
बंदर के कूदने से गिरी ईंटें, दबकर छह वर्षीय बच्चे की मौत

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के ओझागंज गांव में रविवार देर रात ईंटों के नीचे दबने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के समय बच्चा घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान ईंटों से बने चट्टे पर अचानक बंदर कूद गया। इससे ईंटें भरभराकर बच्चे के ऊपर गिर गईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी कप्तानगंज ले गए। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओझागंज निवासी विवेक कुमार गुप्ता के छह वर्षीय पुत्र आर्यन के रूप में हुई।

आर्यन बिहरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा एक का छात्र था। मासूम की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की ओर से घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है। उधर, गांव में बंदरों के आतंक को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: बंदर के कूदने से गिरी ईंटें, दबकर छह वर्षीय बच्चे की मौत