सब्जी की दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - हरैया कस्बे में सब्जी बाजार सड़क पर जाम और हिंसा का कारण बन गया है। 100 बेड महिला अस्पताल से पुरानी तहसील तक सब्जी की दुकानें लगने से यातायात प्रभावित हो रहा है। हाल ही में दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू की।

सब्जी की दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

हरैया कस्बे में सड़क पर लगने वाला सब्जी बाजार अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। 100 बेड महिला अस्पताल से लेकर पुरानी तहसील तक सड़क के बीचों-बीच सब्जी की दुकानें सजने से आए दिन जाम की स्थिति पैदा हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे पर्याप्त जगह होने के बावजूद दुकानदार बीच सड़क पर दुकानें लगा रहे हैं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित होता है। सोमवार को दुकान लगाने की जगह को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से खूब मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।