सरयू में सर्च अभियान जारी, गहरे पानी में डूबे बस्ती के तीन युवकों का 28 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती के तीन युवक अयोध्या स्थित सरयू नदी के लक्ष्मण घाट पर दोस्त का बर्थडे मनाने गए थे। सुबह स्नान करते समय गहरे पानी में फंसकर डूब गए। 28 घंटे से सर्च अभियान जारी है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों में चिंता का माहौल है।

सरयू में सर्च अभियान जारी, गहरे पानी में डूबे बस्ती के तीन युवकों का 28 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। अयोध्या स्थित सरयू नदी के लक्ष्मण घाट पर गुरुवार की सुबह दोस्त का बर्थडे मनाने गए बस्ती के तीन युवक गहरे पानी में फंसकर डूब गए थे। गुरुवार की सुबह सात बजे से जारी सर्च अभियान को 28 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन तीनों का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। जल पुलिस अयोध्या और एसडीआरएफ की टीमें शुक्रवार की सुबह भी तलाश में जुटी रहीं। सर्च का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। इधर अपने बच्चों के सकुशल मिलने की आस में उनके परिवारीजन भी अयोध्या स्थित घाट पर ही डटे हैं। दूसरी तरफ युवकों के साथ अनहोनी की आशंका में उनके घरों पर कोहराम मचा हुआ है और परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

युवकों की पहचान

संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली के हनुमान गढ़ी निवासी किशन सोनी (19) पुत्र रघु सोनी का गुरुवार को जन्मदिन था। किशन, अभिषेक सोनी (19) पुत्र शंभू सोनी निवासी माली टोला थाना पुरानी बस्ती के मामा का लड़का है। जन्मदिन मनाने के लिए वह बस्ती आया था।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

दुर्घटना का विवरण

किशन, अभिषेक के अलावा इनके मित्र अमित (18) पुत्र राजेश पंसारी निवासी मंगल बाजार पुरानी बस्ती, राज गुप्ता (18) पुत्र राजेश गुप्ता निवासी काली मंदिर थाना पुरानी बस्ती और लकी (19) पुत्र अशरफ निवासी रसूलनगर पुरानी बस्ती एक साथ कार से बर्थडे मनाने बुधवार रात करीब 11 बजे अयोध्या निकल गए थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सभी दोस्त लक्ष्मण घाट पर स्नान कर रहे थे। किशन बाहर बैठा था।

सर्च अभियान की स्थिति

किशन के मुताबिक नहाते हुए चारों घाट से दूर जा रहे थे। मैंने उन्हें रोका, मगर नहीं माने। अचानक डूबने लगे तो जल पुलिस व गोताखोरों ने छलांग लगा दी। टीम ने लकी को बचा लिया। जबकि अभिषेक, राज और अमित गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए। शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे तक तीनों की तलाश पूरी नहीं हो सकी थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तीन युवक किस नदी में डूबे थे?
तीन युवक सरयू नदी में डूबे थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।