Basti News: दसिया स्थित प्लांट पर चढ़कर गार्ड व मजदूरों को धमकाया

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती के रुधौली में अनीता डिस्टिलरीज पर धमकाने का मामला सामने आया है। दिलीप यादव ने आरोप लगाया कि संतोष वर्मा अपने 10 साथियों के साथ प्लांट पर आए और कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए वसूली का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Basti News: दसिया स्थित प्लांट पर चढ़कर गार्ड व मजदूरों को धमकाया

Basti News: बस्ती। रुधौली के दसिया में बन रहे अनीता डिस्टिलरीज पर पहुंचकर धमकाने का मामला सामने आया है। गोरखपुर के कम्पियरगंज के रामचौरा निवासी दिलीप यादव ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि वह दसिया स्थित अनीता डिस्टिलरीज को स्थायी रूप से देखता हूं।उनका आरोप है कि गत पांच जुलाई को संतोष वर्मा निवासी बरहपुर थाना हर्रैया, अपने 10 साथियों के साथ प्लांट पर आए। यहां पर काम कर रहे गार्ड और मजदूरों के साथ अभद्रता करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया। बोले की मिल बंद कर दो और भाग जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे। फैक्ट्री की दीवार और ट्रैक्टर को नष्ट कर देंगे।साथ

ही आरोप है कि मिल प्रबंधक को धमका कर अवैध रूप से वसूली का प्रयास किया जा रहा है। उनकी तहरीर पर कोतवाली रुधौली पुलिस ने संतोष वर्मा और उनके दस अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।