
फल व्यापारी के टिनशेड में घुसे चोर, जेवरात व नकदी चोरी
Basti News - रुधौली के बखिरा चौराहे पर चोरों ने एक फल व्यापारी के टिनशेड मकान को निशाना बनाया। चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुराई। व्यापारी लल्लन सोनी ने रात में पुराने मकान पर सोने की वजह से चोरी का शिकार बने। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
रुधौली (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के रुधौली थानांतर्गत नगर पंचायत रुधौली के बखिरा चौराहे पर एक फल व्यापारी टिनशेड वाले मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मकान के अंदर रखा बक्सा उठा ले गए। इसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोर उठा ले गए। बक्सा मंगलवार की सुबह मकान के करीब फेंका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रुधौली के रुद्रनगर निवासी लल्लन सोनी ने कस्बे के बखिरा चौराहे पर फल की दुकान खोल रखी है। यहीं पर वह टिनशेड का मकान बनाकर परिवार संग रहते हैं। लल्लन ने बताया कि सोमवार की रात वे अपने पुराने मकान पर सोने चले गए थे।

बखिरा चौराहा स्थित मकान पर ताला लगा हुआ था। मंगलवार की सुबह पहुंचे तो मकान का दरवाजा खुला मिला और अंदर रखा सारा सामान बिखरा हुआ था। जेवरात और नकदी वाला बक्सा मकान में नहीं था। मकान से करीब 50 मीटर दूर एक मकान के पीछे बक्सा फेंका मिला। उनके अनुसार बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात के साथ नकदी चोर उठा ले गए। उनकी सूचना पर पहुंची रुधौली पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। --- बरामदे में सो रहा था परिवार, चोरों ने खंगाला घर कप्तानगंज। जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बैहार गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। अंदर घुसे चोरों ने जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। प्रकरण में गृहस्वामी ने कप्तानगंज थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बैहार गांव निवासी रामगनेश पुत्र रामप्यारे का परिवार गत दो नवंबर की रात के वक्त बरामदे में सो रहा था। इसका फायदा उठाकर चोर दरवाजा खोलकर घर में घुस गए। रामनगेश के अनुसार चोर 12 हजार रुपये नकदी के साथ मंगलसूत्र, पायल और कान का टॉप्स चुरा ले गए। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि जिस घर में चोरी होने की बात बताई जा रही है। उस परिवार के सभी सदस्य बरामदे में सो रहे थे और आगे से ही चोरों के घर में घुसने की बात बताई जा रही है। घटना की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




