Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsThieves Target Chandra Medical Center in Mahadeva Cash and Valuables Stolen
बस्ती में मेडिकल सेंटर का ताला काटकर चोरों ने नकदी उड़ाई

बस्ती में मेडिकल सेंटर का ताला काटकर चोरों ने नकदी उड़ाई

संक्षेप:

Basti News - बस्ती के महादेवा बाजार में चंद्रा मेडिकल सेंटर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने पीछे के दरवाजे का ताला काटकर 20 हजार रुपये नकद और कीमती कपड़े चुरा लिए। वहीं, महादेवा-लालगंज मार्ग पर एक सराफा की दुकान में सेंध लगाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों के जागने पर भाग गए। पुलिस जांच कर रही है।

Jan 12, 2026 11:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के महादेवा बाजार में स्थित चंद्रा मेडिकल सेंटर को चोरों ने रविवार की रात निशाना बनाया। क्लीनिक के पीछे के दरवाजे पर लगे ताले को चोरों ने आरी से काट दिया। अंदर घुसकर काउंटर में रखा 20 हजार नकदी और कुछ कीमती कपड़ों पर हाथ साफ किया। वहीं महादेवा-लालगंज मार्ग पर एक सराफा की दुकान में सेंध काटने का भी प्रयास किया। लेकिन खटपट की आवाज सुन दुकान के पिछले हिस्से में रह रहे परिजनों के जागने पर चोर भाग निकले। महादेवा चौकी पुलिस दोनों घटनाओं की छानबीन में जुट गई है। बस्ती शहर के रहने वाले डॉ. अमर बहादुर पाल और उनकी पत्नी अनीता पाल ने महादेवा बाजार में चंद्रा मेडिकल सेंटर खोल रखा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डॉ. अमर बहादुर ने बताया कि शनिवार रात को ताला लगाकर घर चले गए थे। रविवार को उनका मेडिकल सेंटर बंद रहता है। सोमवार की सुबह जब सेंटर पर पहुंचे तो ताला काटने की जानकारी हुई। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। इसी बीच जानकारी मिली कि महादेवा-लालगंज मार्ग पर स्थित एक सराफा की दुकान में भी चोरों ने रविवार की रात सेंध काटने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों के जागने पर भाग निकले।