चोरों का घर पर धावा, महिला की नींद खुली तो मारपीट कर नकदी व गहना उठा ले गए
हर्रैया के बरगदवा माफी में चोरों ने एक घर पर धावा बोलकर 50 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। परिवार बाहर सो रहा था, जब चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की। एक महिला ने शोर मचाया तो चोरों ने उसे घायल कर दिया और भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के हर्रैया थानाक्षेत्र के बरगदवा माफी में चोरों ने गुरुवार/ शुक्रवार की रात एक घर पर धावा बोल दिया। गर्मी के चलते परिवारीजन बाहर सो रहे थे। अंदर घुसकर बक्से का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान हुई खटपट की आवाज से परिवार की एक महिला की नींद खुल गई। उसने चोरों को देख शोर मचाने की कोशिश की तो चोरों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया और मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि थानाक्षेत्र के बरगदवा माफी निवासी रिजवान पुत्र सद्दीक कंकाली का परिवार गुरुवार की रात भोजन करने के बाद गर्मी के चलते घर के बाहर ही सो रहा था।
मध्यरात्रि के करीब चोर उनके घर में घुस गए। यहां रखे बक्से का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे नकदी व सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। इसी बीच उसकी पत्नी की नींद खुल गई और शोर मचाया तो उस पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद भाग निकले। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


