बस्ती के बड़ौदा यूपी बैंक की खिड़की काट कर घुसा चोर, दबोचा
Basti News - कप्तानगंज (बस्ती) में बड़ौदा यूपी बैंक में चोर ने रात को जंगले से प्रवेश किया। लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया। चोर की पहचान खेमराजपुर गांव...

कप्तानगंज (बस्ती)। बस्ती जिले के महाराजगंज कस्बे में स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में शुक्रवार रात बैंक के अंदर जंगले को काटकर चोर घुसने की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर कस्बे के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर महाराजगंज चौकी और कप्तानगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर रात बैंक का ताला खुलने पर चोर को दबोच लिया गया। घटना रात्रि 9:30 बजे करीब की बताई जा रही है। बताया जाता है कि महाराजगंज तेलियाडीह स्थित बडौदा यूपी बैंक के जगले से एक संदिग्ध युवक को लोगों ने पैर निकालते देखा। लोगों ने हो हल्ला मचाया तो मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर महराजगंज चौकी पुलिस के अलवा कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर बैंक की लोहे की खिड़की कटी हुई मिली लेकिन दरवाजा बंद होने के चलते पुलिस और लोग असहाय दिखे। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक दुबे ने मामले की सूचना बैंक के जिम्मेदारों को दी। इस बीच मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों के अलावा प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक दुबे, चौकी इंचार्ज महराजगंज विरेन्द्र कुमार सहित पुलिस बल ने बैंक को घेरे रखा। पुलिस की सूचना पर देर रात प्रबंधक और कैशियर पहुंचे तब बैंक का ताला खोला गया। पुलिस ने बैंक के अंदर से चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान हर्रैया क्षेत्र के खेमराजपुर गांव निवासी रामतौल के रूप में हुई है। लोगों ने चोर को पीटने की कोशिश की पर पुलिस उसे लेकर कप्तानगंज थाने चली गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


