Basti News: बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर सामान उठा ले गये चोर

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News: बस्ती के छावनी थानाक्षेत्र के कुआगांव में चोरों ने एक बंद पड़े घर का ताला तोड़कर सामान चुरा लिया। दिलीप कुमार शर्मा का घर पिछले 15 दिनों से बंद था। परिवार अयोध्या में था और चेक करने पर शर्मा को चोरी की जानकारी मिली। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर सामान उठा ले गये चोर
बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर सामान उठा ले गये चोर

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी थानाक्षेत्र के कुआगांव में चोरों ने एक बंद पड़े घर का ताला तोड़कर सामान उठा ले गये। दिलीप कुमार शर्मा निवासी शेखपुरा थाना छावनी ने अपना एक मकान कुआगांव में बाहर बना रखा है। यह मकान पिछले 15 दिनों से बंद था। यहां पर कोई नहीं रह रहा था। इनका परिवार इस समय अयोध्या में रह रहा है। दिलीप की माता राजेश्वरी देवी कुआगांव के इस घर पर रहती हैं, जो पिछले 15 दिनों से अपने मायके में हैं। दिलीप कुमार शर्मा घर देखने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने पाया कि घर के पिछले हिस्से में लगा दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे थे।

यहां से फ्रिज, इन्वर्टर बैटरी, टेबल फैन व अन्य सामान उठा ले गये। इसकी सूचना सूचना यूपी 112 तथा छावनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर सामान उठा ले गये चोर