दो लोगों ने चुराया था रुपया व साइकिल, हुआ केस

Feb 08, 2026 02:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - लालगंज पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भुवनी निवासी छोटेलाल यादव ने शिकायत की कि उनकी डेयरी के बाहर रखी साइकिल और कुर्ते में रखे 450 रुपये चुराए गए। आरोपी रामू गोस्वामी और गुड्डू के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

दो लोगों ने चुराया था रुपया व साइकिल, हुआ केस

बस्ती, निज संवाददाता। लालगंज पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के भुवनी निवासी छोटेलाल यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी रेहरवा पाकरडाड़ स्थित डेयरी के बाहर रखी साइकिल व कुर्ता में रखे साढ़े चार सौ रुपये विपक्षी रामू गोस्वामी व गुड्डू ने चुरा लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रामू गोस्वामी निवासी बैजनाथजोत और गुड्डू निवासी गौरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।