Basti News: मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप, सुरक्षा पर उठे सवाल
Basti News: बस्ती जिले के गौर थानाक्षेत्र में मूर्ति खंडित होने के बाद बहेरिया स्थित मंदिर में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। श्रद्धालुओं ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंदिर में पहले भी चोरी हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों में चिंता और बढ़ गई है।

Basti News: बस्ती। गौर थानाक्षेत्र में मूर्ति खंडित किए जाने की घटना के बाद अब वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम बहेरिया स्थित मंदिर में चोरी की सूचना से सनसनी फैल गई। मंदिर से सामान चोरी होने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम के साथ वाल्टरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस टीम मौके से एक लोहे की रॉड भी अपने साथ ले गई। मंदिर से जुड़े बीडी पाण्डेय ने मामले में वाल्टरगंज पुलिस को लिखित सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।बताया
जा रहा है कि बहेरिया स्थित मंदिर में कुछ महीने पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है। वहीं, गौर क्षेत्र में मूर्ति खंडित किए जाने की घटना के बाद जनसहयोग से दूसरी मूर्ति स्थापित कराई गई थी। लगातार धार्मिक स्थलों से जुड़ी घटनाओं के सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है।ग्रामीणों ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने और घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


